युवा भाजपा पंजाब मे बेबस नौजवानों एवं पीढ़ित परिवारों की आवाज़ बनेगी-भानु प्रताप राना

शुक्रवार को सैंकड़ों हत्याओं के दोषियों को बचाने वाले कोंग्रसी विधायकों का घेराव करेगी युवा भाजपा|

कैप्टन अमरिंदर सिंह केवल पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को नही कोंग्रेस विधायकों पर भी कारवाई करे!!



6 अगस्त::

रिपोर्ट रवि शर्मा 

पंजाब के श्री अमृतसर साहिब,बटाला,तरणतारन के आसपास के इलाक़ों मे ज़हरीली शराब की बिक्री के चलते 130 से ज्यदा मौतों के दोषियों एवं पंजाब कोंग्रेस सरकार के चार विधायकों के खिलाफ कोई कारवाई नही होने के खिलाफ पंजाब युवा भाजपा शुक्रवार सुबह Covid 19 के सरकारी आदेशों की पालना करते हुए सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पंजाब कोंग्रेस के विधायकों का घेराव करेगी इस दुःखद घटना पर शोकप्रकट कर पुष्टि पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप राना ने कर दी है। पंजाब प्रधान भानु ने कहा पंजाब मे अवैध शराब,नशा तस्करी रोकने मे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पुरी तरह फेल हो गए क्युंकी इस अवैध कारोबार को रोकने का कार्य पंजाब पुलिस एवं एक्साइस विभाग का बनता है यह दोनो विभागों को मुख्यमंत्री खुद चला रहे है।इतना ही नही इस खूनी अवैध नशे का कारोबार को चलाने का ज़िम्मेवार पीड़ित परिवारों ने कोंग्रेस के विधायको को बताया जिसके बाद अपनी नैतिक ज़िम्मेवारी समज पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उनके मंत्री विधायक इस्तीफ़ा देने की बजाए कोंग्रस नेता पंजाब सरकार के सरकारी तंत्र के माध्यम से अपने आरोपी विधायकों को बचाने के चक्कर मे पीड़ित एवं पंजाब की जनता के साथ धोखा कर रही है जो युवा भाजपा नही होने देगी।भानु ने कहा पंजाब युवा भाजपा बेबस नौजवानों एवं पीढ़ित परिवारों की आवाज़ बन उनके इंसाफ़ के लिए हर तरह का संघर्ष करेगी इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह केवल पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को नही कोंग्रेस विधायकों पर भी कारवाई करे।भानु ने अंत मे बताया की पंजाब युवा भाजपा राजनीति के लिए नही पंजाब की जवानी को बचाने के लिए सैंकड़ों हत्याओं के दोषियों को बचाने वाले कोंग्रसी विधायकों का घेराव कर रही है की जनता को जागरुक कर पंजाब कोंग्रेस के नेताओ मंत्रियों की असलियत बताने के लिए विधायक घेरो कार्यक्रम कर रही है |

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन