जहरिली शराब मामले मे पंजाब कोंग्रस के सभी विधायकों के खिलाफ युवा भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन

कांगेस का घर-घर नोकरी देने का वादा भूल घर-घर नशा पहुचा मौत देने का काम कर रही- भानु प्रताप राणा


चंडीगढ़ /जालंधर/ तरणतारन:7 अगस्त!!

रिपोर्ट रवि शर्मा :

पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी के दिशा निर्देश पर आज पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप के नेर्तत्व में युवा भाजपा ने नशीली शराब की वजह से 130 मृत्यु मामले मे दोषियों एवं पीड़ित परिवारों द्वारा चार कोंग्रेस विधायकों पर लगाए आरोपो के खिलाफ कांग्रेस सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों की चुपी  के खिलाफ पुरे पंजाब के कोंग्रसी विधायको का घेराव किया गया । इस कड़ी में आज स्थानीय विधायक धर्मवीर अग्निहोत्रीके आवास का घेराव युवा भाजपा के  जिला अध्य्क्ष गुरप्रीत हीरानेर्तत्व में किया गया ।इस प्रदर्शन में युवा भाजपा के पंजाब प्रताप भानु प्रताप राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के खुद के पास मंत्रालय होने के बावजूद ऐसी घटना होना निदनीय है और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2017 में चुनाव प्रचार के समय पवित्र गुटका साहिब पकड़ कर तख्त श्री दमदमा साहिब की तरफ हाथ कर सौगंध खाकर 4 हफ़्तों में नाश खत्म करने की बात केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के मक़सद से कही थी परंतु आज नशो की वजह से हर रोज़ नौजवानों का मरना व अमृतसर मे एक साथ नशीली शराब की बिक्री के चलते 130 लोगो का जान गवा देना पंजाब सरकार की कारगुज़ारी पर सवालिया निशान लगता है।कांग्रेस सरकार घर-घर नोकरी देने का वादा भूल कर घर-घर नशा पहुचा मौत देने का काम कर रही है ।क्युंकी क्रोना महामारी के कारण जब देश मे लौकडाऊन लागू रहा तब पंजाब सरकार को शराब के ठेके खोलने की जल्दी थी।उसी समय के दौरान पंजाब में शराब से आने वाले टैक्स का करोड़ो का घोटाला भी हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख अभ्यास शकीर ने कहा ज़रूरतमदों को सुविधा देने के मक़सद से केंद्र सरकार गरीबो के लिए मुक्त अनाज दे रही वही पंजाब की निकम्मी कांग्रेस सरकार केंद्र की तरफ से भेजे अनाज को लोगो तक पहुचानेकी बजाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तक जरूर पहुचा रही है।इस रोष प्रदर्शन मे युवा के प्रदेश स्पोर्ट इंचार्च तरुण जोशी , भाजपा जिला अध्यक्ष व  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 शराब मामले मे चुपी को लेकर पंजाब कोंग्रेस के विधायक .धर्मवीर अग्निहोत्री के विरोध प्रदर्शन करते युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राणा, प्रदेश कार्यक्रम अध्य्क्ष आभास , प्रदेश स्पोर्ट्स  तरुण जोशी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत हीरा व अन्य खास तौर पर उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन