बहादुर कुसुम को बिजनेसमैन भूपेंद्र सिंह जोहर का सलाम,1 लाख का चेक सौंपा।इस आर्थिक मदद में पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी अर्जुन त्रेहन ने निभाई अहम भूमिका।
जालंधर 11 September 2020:
रिपोर्ट रवी शर्मा:
अपनी जान जोखिम में डालकर स्नेचर से भिडऩे वाली जालंधर की बहादुर बेटी कुसुम को हर कोई सलाम कर रहा है। जब से कुसुम की स्नेचर से भिडऩे की वीडियो सामने आई है तभी से लोग इस बच्ची को दिल से शाबाशी दे रहे हैं। शाबाशी देने वालों में ऐसे लोग भी हैं जोकि कुसुम के परिवार की हालत को जानकर अपने सामथ्र्य अनुसार इस परिवार की आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। आज जमना ऑटो इंडस्ट्रीज यमुनानगर के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह जोहर ने कुसुम को एक लाख रुपए के आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। जोहर ने यह कदम उठाकर इस बहादुर बच्ची की वीरता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की हर बेटी कुसुम की तरह बहादुर बनाकर अपराधियों को सबक सिखाए ताकि हमारा देश पूर्णतय: अपराधमुक्त हो जाए।
जोहर ने कहा कि जब से उन्हें कुसुम की बहादुरी का पता चला उनके मन में इच्छा जागृत हुई कि वे किसी न किसी स्तर पर कुसुम व उसके परिवार की मदद अवश्य करें। आज उनकी इच्छा जालंधर में पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी अर्जुन त्रेहन के माध्यम से पूरी हुई।
अर्जुन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी ही बहादुर बेटियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। आज कुसुम को 1 लाख का चेक सौंपे जाने के दौरान जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के डीलर अरुण कुमार त्रेहन, कंपनी एग्जीक्यूटिव सदस्य शिवचरण, बरिंदर बाहरी, त्रिलोक सिंह, गुरप्रीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment