72 घंटों में पुलिस ने सुलझाई लेबोरेटरी में लूट की गुथी |
होशियारपुर,21 सितम्बर 2020:
रिपोर्ट रीतिश कुमार//राज थापर :
गत दिनों शर्मा लेबोरेटरी डेगाना रोड मैं हुई ₹102000 की लूट को जिला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझा कर तीन आरोपियों सहित एक लड़की को गिरफ्तार किया है| जिला पुलिस कप्तान नवजोत सिंह माहल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि घटना उपरांत विभिन्न पक्षों से जांच को आगे ले जाते पुलिस ने मुख्य मुलजिम हरजिंदर सिंह उर्फ काका निवासी बैकसाइड शिव मंदिर, गढ़शंकर हाल निवासी मोहल्ला शांति नगर तथा लेबोरेटरी में काम करती लड़की प्रीति निवासी न्यू मॉडल टाउन को गिरफ्तार करके उनसे ₹94950 तथा वारदात के लिए प्रयोग किया मोटरसाइकिल भी बरामद किया है|
एसएसपी ने बताया कि घटना उपरांत एसपी तफ्तीश रविंद्र सिंह संधू,डीएसपी दविंदर अत्री तथा थाना मॉडल टाउन प्रभारी मनमोहन कुमार ने घटना के सारे तथ्यों को बारीकी से जांचते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | उन्होंने बताया कि वारदात के समय लेबोरेटरी के मालिक देवराज कहीं गए हुए थे तथा वहां काम करती लड़की प्रीति ने अपने एक दोस्त हरजिंदर सिंह उर्फ काका को फोन करके बुलाया था| तक आपने एक अन्य दोस्त रंजीत सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हुए ₹102000 लूट फरार हो गए थे| श्री नवजोत सिंह महा ने बताया कि जांच के दौरान साफ होने पर पुलिस ने हरजिंदर उर्फ काका को गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय बस स्टैंड से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया और जिस ने माना कि वारदात को प्रीति तथा रंजीत सिंह की मिलीभगत के साथ अंजाम दिया गया|
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने लूटी हुई रकम मैं से हरजिंदर काका से 65000 रूपए तथा रंजीत सिंह से ₹29950 बरामद कर लिए हैं| उन्होंने बताया कि वारदात में प्रयोग की मोटरसाइकिल हरजिंदर सिंह ने अपने दोस्त हरजोत सिंह से मांग कर लिया था| इस संबंधी थाना मॉडल टाउन में आईपीसी की धारा 379-बी के तहत एफ आई आर नंबर 222 के 16 सितम्बर 2020 दर्ज है |

Comments
Post a Comment