चंडीगढ़ का मौसम:लगातार दूसरे दिन चटक धूप के कारण दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ा, अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा
चंडीगढ़,28 नवंबर 2020:
ब्यूरो रिपोर्ट :
पिछले दो दिनों से धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।शहर में लगातार दूसरे दिन शनिवार सुबह धूप खिली रही। धूप निकलने के बाद दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि बीते कुछ दिन से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आसमान में बादल छाने और बारिश के बाद रातें ठंडी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक पर मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं।
इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। रात में अब ओस भी गिरने लगी है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से सुबह के वक्त हल्की धुंध पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

Comments
Post a Comment