कांग्रेसी राज में अब लोगों के साथ-साथ जानवर-पशु-पक्षी भी सुरक्षित नही?
सिद्धू मुसेवाला ने गीत में दर्शाई 'मुर्गों' की लड़ाई, जल्द दर्ज हो मामला : अर्जुन त्रेहन
बयूरो : भाजयुमो पंजाब के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अर्जुन त्रेहन ने चंडीगढ़ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को उसका एक उतारा भेजा है। इस बारे जानकारी देते हुए अर्जुन ने बताया कि जहां कांग्रेस शासित प्रदेश पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्तग चरमरा गई है और आम जन बिल्कुल भी सुरक्षित नही है वही अब प्रदेश में जानवर-पशु-पक्षी भी सुरक्षित नही। क्योंकि जहां देहाती क्षेत्र में आम तौर में लोग अपने शौंक के लिए कानूनों की धज्जियां उड़ा जानवर-पशु-पक्षियों को लड़वाते है जिन ओर न तो कोई कार्यवाही कि जाsती है और न ही यह मामले उजागर होते है। इसी कड़ी में गायक सिद्धू मुसेवाला ने अपने गीत 'बाई-बाई' में कानून के उलट मुर्गों की लड़ाई का सीन दर्शाया है। जिस बारे उन्होंने यह शिकायत दर्ज करवाई है।
अर्जुन ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से आह्वाहन करते है कि अगर वह प्रदेश में अमन-कानून नही बनवा पा रहे और सरेआम जहां लोगों सहित जानवर-पशु-पक्षी भी सुरक्षित नही, तो ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाइए। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात तो राज्य में अमन-कानून को बद से बदतर हालातो की ओर ले जाएंगे।



Comments
Post a Comment