सुलह में विकास से हताश विपक्ष : देवेंद्र राणा

 सुल्लाह,हिमाचल प्रदेश :

18 दिसंबर 2020,रिपोर्ट अमन सूद :

पिछ्ले 3 साल से सुलह विधान सभा क्षेत्र के हर कोने में चल रहे विकास कार्यों से हताश विपक्ष किसी भी मुद्दे को बिना किसी जांच परख के ऐसे लपक लेता है जैसे डूबते को तिनके का सहारा मिल गया हो, लेकिन हर बार सनसनी फैलाने और जनता को गुमराह करने की उनकी कोशिशों को वैसे ही नाकामी का मुंह देखना पड़ता है जैसे देश और प्रदेश में चुनाव दर चुनाव उनकी पार्टी को नाकामी का सामना करना पड़ रहा है। अब पंचायत चुनावों में अपनी हार सामने देखकर कोरोना के समय लोगों से आंख चुराने वाले विपक्षी नेता एक बार फिर अपनी डूबती साख़ को बचाने के लिए जनता को बरगलाने के अपने खेल की महारत का प्रदर्शन करने मैदान में उतर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी पालमपुर के जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने जिला भाजपा की ओर से जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि विपिन सिंह परमार ने सुलह विधान सभा क्षेत्र की कमान सम्भालने के पहली दिन से ही पूरे क्षेत्र में विकास के कार्यों को जो गति दी है विपक्ष उस गति को हज़म नहीं कर पा रहा क्योंकि इन लोगों को सत्ता में रहते पांच सालों में से सिर्फ अंतिम साल में काम करने की आदत थी और उस समय भी सिर्फ जनता को कामों के नाम पर झूठे वादों के झुनझुने ही थमाए जाते थे। परमार जी ने पिछ्ले 3 सालों में जहाँ सुलह के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे के निर्माण में अभूतपूर्व कार्य किया है वहीं अपने क्षेत्र के हरएक आदमी से व्यक्तिगत सम्पर्क की अपनी खूबी के अनुरूप हरएक जरूरत मंद के सिर पर हाथ भी रखा है। चाहे गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग की बात हो किसी बीमार की सहायता हो, परमार जी ने मदद की आस में उनके पास पंहुचे किसी भी आदमी को निराश नहीं किया और बिना किसी भेदभाव के सब की मदद की। प्रदेश में कोरोना फैलने के कारण लगे लोकडाउन में ही सुलह के 1000 के लगभग आर्थिक रूप से अशक्त व असमर्थ लोगों की पैन्शन की जरूरत को परमार जी के प्रयास से पूरा किया गया। लेकिन असहाय लोगों की मदद को भी विपक्षी नेता राजनीति का चश्मा लगा होने कारण विद्वेष की नज़र से ही देख रहे हैं। उसी विद्वेष पूर्ण रवैये के कारण भाजपा के जिलाध्यक्ष  हरिद्त्त शर्मा जी की पृष्ठ भूमि की जांच किए बिना उन की छवी को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया। एक बहुत ही साधारण से परिवार से सम्बंध रखने वाले भाजपा अध्यक्ष की आर्थिक स्थिति के बारे में यदि विपक्ष के नेता ने थोड़ा पता कर लिया होता तो शायद ही उनकी हिम्मत किसी भी तरह का आरोप लगाने की हुई होती। वेस्पा स्कूटर पर घूम कर पार्टी की गतिविधियों को चलाने वाला और आय के बहुत ही सीमित साधनों के कारण अपनी पत्नी की लम्बी बीमारी में खर्च हुए पैसे के लिए गरीब आदमी की तरह मुख्यमंत्री से गुहार लगाने वाला भी पार्टी का जिलाध्यक्ष हो सकता है यह बात शायद विपक्ष के नेता की न तो पार्टी की परिपाटी में फिट बैठती है और न ही मानसिकता में क्योंकि उन्हें परिवार, धन्ना सेठों तथा रजवाड़ा शाही से चलने वाली पार्टी में काम करने का अनुभव है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इन्ही कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से यह पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने के सम्मान को हासिल कर पाई है। साधारण परिवारों से निकले हुए लोग पार्टी व पार्टी की सरकारों में उंचे पदों पर पंहुचे हैं चाहे देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी हों, प्रदेश सरकार के मुखिया जयराम ठाकुर हों या विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार हों। देवेंद्र राणा ने कहा कि गरीबों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये तथा हीनता की भावना के कारण ही कांग्रेस जैसी देश की सबसे बड़ी पार्टी विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सकारात्मक विरोध का वह स्वागत करते हैं लेकिन हरिदत्त शर्मा जैसे साफ छवी के लोगों के ऊपर कीचड़ उछाल कर क्षुद्र राजनीतिक हित साधने के प्रयास की भी कड़ी निंदा करते हैं और विपक्ष की ऐसी किसी भी कोशिश को सहन नहीं किया जाएगा। देवेंद्र राणा के साथ जिला भाजपा में उनके सहयोगी महामन्त्री विजय भट्ट, मीडीया प्रभारी प्रवीण शर्मा, कार्य कारिणी सद्स्य व बीडीसी चेयरमैन सुनील मेहता और आईटी विभाग संयोजक अधिराज सूद भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन