पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में अर्जुन त्रेहन और जसकरन सिंह की कारगुजारी से विपक्ष में 'हलचल
12 दिसंबर 2020,ब्यूरो रिपोर्ट :
विभिन्न गाँवों में की किसानों से बैठकें,समझाया नया कृषि कानून!!
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व श्री मुक्तसर साहिब के प्रभारी अर्जुन त्रेहन जब से नियुक्त हुए है तभी से इलाके में किसानों से बैठके कर रहे है और पार्टी हित में नए कृषि कानून को उन्हें समझा रहे है।
जानकारी अनुसार अर्जुन त्रेहन ने श्री मुक्तसर साहिब के प्रभारी की नियुक्ति पश्चात मैत्रीय गांव (लंबी) में संदीप सिंह के घर पर भाजयुमो जिला प्रधान जसकरन सिंह के अतिरिक्त राघव गोयल, चेरिश जैन, यशु गर्ग, विक्रम चौहान आदि की मौजूदगी में किसानों से जहां बैठक कर कृषि कानून को समझाया वही 2022 में राज्य में भाजपा को चुनावो में जीत के लिए मतदान करने की अपील की।
इसी तरह करमपति गांव (लंबी) में नवजोत सिंह के घर पर भी श्री मुक्तसर साहिब के प्रभारी अर्जुन त्रेहन व् जिला अध्य्क्ष भाजयुमो जसकरन सिंह धोला ने किसानों व इलाकानिवासियों से बैठक के कृषि कानून के फायदे गिनवाए व अभी जारी कानून में हो रहे किसानों के नुकसान को अच्छे से समझाया तथा 2022 चुनावो में भाजपा को मतदान के लिए अपील कर आश्वासन दिया कि भाजपा सदैव जन-जन हितैषी पार्टी है चाहे उसमे किसान हो है व्यापारी।
इस बारे बातचीत में अर्जुन त्रेहन ने कहा कि किसानों को विपक्ष भड़का रहा है जबकि इलाके में जब उन्होंने किसानों से बैठक कर उन्हें कृषि कानून बारे समझाया तो उन्हें पॉजिटिव रिस्पांस मिला। उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली पहुंचे लोगो मे विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता अधिक व किसान कम है जिसका अवैध तौर पर विपक्ष फायदा लेने की फिराक में है जो मोदी सरकार कतई नही होने देगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसकरन सिंह धोला ने कहा कि लगातार मोदी सरकार के मंत्री किसानों से बैठके कर रहे है और कृषि कानून बारे समझा रहे है वही किसी संशोधन हेतु भी बातचीत को तैयार है परन्तु विपक्ष इस सारे में एक विलेन की भूमिका निभा रहा है जो मामला हल नही होने दे रहा।


Comments
Post a Comment