जिला परिषद वार्ड की सभी सीटों पर कब्जा करेगी भाजपा: विपिन सिंह परमार।
हिमाचल प्रदेश,26 दिसंबर 2020:
रिपोर्ट अमन सूद :
भारतीय जनता पार्टी सुलह मण्डल ने जिला परिषद चुनावों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। संगम पैलेस ठाकुर द्वारा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा व विचार विमर्श तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से सहमति के उपरांत विपिन सिंह परमार की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज शर्मा ने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की।
पार्टी ने बारी वार्ड से डॉक्टर रविदत्त शर्मा, आलमपुर वार्ड से राजेश कुमार धीमान, नोरा वार्ड से माधवी ठाकुर, सुलह वार्ड से सुमना देवी तथा अरला वार्ड से रजनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विपिन सिंह परमार ने कहा कि पार्टी की केंद्र तथा प्रदेश की सरकारों द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे जनधन योजना, गृहणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत, हिमकेयर योजना, उज्ज्वला योजना तथा जरूरत मंद लोगों की सहायता आदि के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र के पांचों जिला परिषद वार्डों में अपनी जीत दर्ज करेंगे।





Comments
Post a Comment