खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का पुतला शिवसेना पंजाब ने जलाया, यातायात हुई प्रभावित

डेराबस्सी,पंजाब :

27 दिसंबर 2020:


आज डेरा बस्सी में शिव सेना पंजाब प्रमुख श्री संजीव घनौली  के दिशानिर्देश पर जिला मोहाली के इंचार्ज नरोत्तम भाटिया के नैत्त्रव में मिशन खालिस्तान प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू  का पुतला फूंका  गया । डेराबस्सी बरवाला मौड़ पुल के निचे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और हिन्दू सिक्ख एकता के नारे भी लगे। नरोत्तम भाटिया ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी तरह से हिन्दू और सिख भाइयों में  किसी भड़काऊ भाषण से कोई फूट डालने की कोशिश की गई तो शिव सेना पंजाब कड़ा रुख अपनाएगी।जिसके लिए शिव सेना पंजाब किसी भी हद्द तक जाने के लिए तैयार है। इस मौके पर शिव सेना पंजाब के मोहाली इंचार्ज नरोत्तम भाटिया ने किसान आंदोलन में भी खालिस्तान समर्थक नारेबाजी करने पर चिंता प्रक्ट की व आंदोलनकारियों को सुझाव दिया कि वो अपनी बात लोकतांत्रिक ढंग से रक्खें। साथ ही यह ध्यान रक्खा जाए कि देश विरोधी ताकतों को इससे दूर रक्खा जाए। इस अवसर पर काफी मात्रा में शिव सैनिक शामिल थे । जिसमें गोविंद थापा (चंडीगढ़ ), कुलबीर सिंह (डेरा बस्सी ), मनिंदर बिष्ट (मोहाली) , रूपेश ( डेराबस्सी ) ,दीपक सूद (चंडीगढ़),जतिन (कालका) ,प्रिंस राणा (चंडीगढ़) ,विकी(चंडीगढ़),सोनू,अजित चौहान,रोहित (बरवाला) तथा अन्य बहुत शिव सैनिक मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन