फेस 11 स्थितअंब साहिब कॉलोनी में आज एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में उसके कमरे से उसका शव बरामद हुआ है
मोहाली,25 फ़रवरी 2021:
रिपोर्ट रवि शर्मा :
फेस 11 स्थितअंब साहिब कॉलोनी में आज एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में उसके कमरे से उसका शव बरामद हुआ है |हालांकि इस घटना में कहीं ना कहीं महिला के परिजनों व उनके रिश्तेदारों का आरोप है कि इसमें मृतक मंजू के प्रतीक कमल गुनहगार है क्योंकि घटना वाली रात के बाद मंजू का पति कमल घर से अचानक फरार हो गया घटना की जानकारी उसमें पता लगी जब पड़ोस के लोगों ने मंजू के घर का दरवाजा खोला उस समय मंजू घर में मरी पड़ी हुई थी आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए उसे फेज 6 सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया और मामले की गहनता से जांच भी जांच की जा रही है इस दौरान पुलिस की ओर से मृतक महिला के फरार पति की भी तलाश शुरू कर दी है फेस 11 के थाने में पहुंचे मृतक महिला के पति के साले और ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह पता लगी है लेकिन कमल एक नशेड़ी किस्म का आदमी था जो अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था जिसकी शिकायत है उन्हें मिलती थी और घटना वाली की रात वह घर से अचानक फरार हो गया जिसका कुछ पता नहीं लग रहा है उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है वही आम साहेब कॉलोनी के प्रधान सतीश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें पुलिस से फोन पर मिली थी जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर परिजनों से जानकारी हासिल की सतीश ने बताया कि मामले में अभी क्या है मंजू की मौत कैसे हुई इसके बारे में पोस्टमार्टम और पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया है वहीं दूसरी ओर मृतक मंजू जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है के एक डेढ़ वर्षीय बेटा भी है यह महिला यूपी जिला बदायूं की रहने वाली है जो फिलहाल कॉलोनी में रहते थे और उनके ससुर उदल रेडी चलाने का काम करते हैं वहीं आरोपी कमल के पिता और मंजू के ससुर उदल का कहना है कि उनके बेटे और बहू में अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था लेकिन जब वह उनके मामले को शांत कराने जाते थे वह पति पत्नी उनको बीच में दखल ना देने की बात कहकर उनको वहां से भेज देते थे उदल ने कहा कि घटना वाली रात के बारे में कुछ नहीं पता और सुबह ही मंजू के शव मिलने पर उन्होंने देखा कि घर में उनका पति घर पर मौजूद नहीं था जिसकी तलाश के लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी फोन पर जानकारी दी है

Comments
Post a Comment