पूर्व मेयर कुलवंत सिंह द्वारा वार्ड नंबर 21 से प्रत्याशी अंजली सिंह के पक्ष में की रैली|
मोहाली 10 फरवरी (ज्योति सिंगला):
आज वार्ड नंबर 21 से आजाद ग्रुप की तरफ से चुनाव लड़ रही मैडम अंजली सिंह के पक्ष में पूर्व मेयर सरदार कुलवंत सिंह द्वारा उनके वार्ड निवासियों में नया जोश भरते हुए आक्रमक चुनावी रैली की गई। इस मौके सुबोधन करते हुए नगर निगम मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि उनके पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में मोहाली के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए सर्व पक्षीय विकास किया गया है। इसके अलावा उनके मेयर पद पर रहते हुए पास किए गए कई विकास कार्यों में स्थानक मंत्री द्वारा रुकावटें खड़ी की गई। उनके द्वारा सेक्टर 66 से 80के निवासियों को आ रहे पानी के बढ़े हुए रेट को कम करवाने के लिए स्थानिक मंत्री द्वारा कुछ नहीं किया गया और नगर निगम द्वारा दरख़्तों की शंघाई कराने के लिए मशीन मंगवाने में भी कई तरह की रुकावटें डाली गई और मशीन को आने नहीं दिया गया। कुलवंत सिंह ने कहा कि अंजली सिंह इस वार्ड से काउंसलर बनने की असली हकदार हैं क्योंकि वह इस क्षेत्र से लगभग 20 वर्ष से लोगों की सेवा करने वाले पूर्व काउंसलर सरदार अमरीक सिंह तहसीलदार के आशीर्वाद से चुनाव लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा आजाद ग्रुप के सभी उम्मीदवार पार्टी बाजी से ऊपर उठकर चुनाव लड़ रहे हैं और शहर के विकास के लिए बड़ी गिनती में आजाद ग्रुप के प्रत्याशियों का जीतना जरूरी है। इस मौके आजाद ग्रुप के प्रत्याशी अंजली सिंह द्वारा यहां पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का धन्यवाद किया गया वहीं वार्ड निवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि जो एक बुलावे पर इतनी बड़ी गिनती में यहां पहुंचे हैं। इस मौके उपकार सिंह, एसएस बरनाला पूर्व काउंसलर, जगदीप सिंह द्वारा भी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके सतनाम सिंह, गुरदेव सिंह, ओंकार सिंह, निरंजन सिंह, इंजीनियर कुलबीर सिंह, सोहन सिंह, कुलविंदर कौर, गुरविंदर कौर, अवतार कौर,रवनीत कौर, नरेश बेदी, तेजेंद्र कौर, गुरजीत कौर, हरजिंदर कौर,जगदीप सिंह के साथ बड़ी गिनती में महिलाएं व वार्ड के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment