विरोधियों को मात देते हुए महंत देवनाथ ने दड़वा में भगवान वाल्मीकि मंदिर में कराया मूर्ति स्थापित|

भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना अमृतसर के महंत नछत्तर नाथ महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया |

इस दौरान डेरा व मंदिर के महंत देवनाथ समेत ट्राई सिटी से लेकर दूर दराज के लोग रहे मौजूद |


चंडीगढ़ 11 फ़रवरी 2021 (रीतिश कुमार ):

गांव दड़वा में विरोधियों को मात देते हुए महंत देवनाथ ने बुधवार की सुबह भगवान वाल्मीकि मंदिर में मूर्ति स्थापित कराया। भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना अमृतसर के महंत नछत्तर नाथ महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान डेरा व मंदिर के महंत देवनाथ समेत ट्राई सिटी से लेकर दूर दराज के लोग मौजूद र

ध्यान रहे कि गांव दड़वा में चंडीगढ़ के वाल्मीकि समाज के लोगों के सहयोग व डेरा के महंत देवनाथ के अथक प्रयासों से भगवान वाल्मीकि की सुंंदर मूर्ति की स्थपना की गई। इस दौरान भारी  संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि के चरणों में मत्था टेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया। इस मौके पर डेर के महंत देवनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि ने पवित्र रामायण लिखते हुए देशवासियों को एक साथ रहकर भाईचारा का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने खासतर इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में युवा पीड़ि रामायण को पढ़ कर उसके पद चिन्हों पर चलें। जिससे समाज में फैली बुराइयों से बचकर देश को एक अच्छे मार्ग पर ले जाने में अपनी अहम योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सिरोपा पहनाते हुए तलवार भेंट कर के उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मद्रासी कालोनी के प्रधान आइनर, हिरावती, रॉकी, प्रविन टांक, संजू, संजू बाबा मलोया, धनंजय चौहन,कमरपाल, आनंद स्वामी, रामपाल, विक्रम, केतकी, कांता देवी, शिशपाल, दयाराम, लालता प्रसाद समेत वाल्मीकि समाज के लीगल राष्ट्रीय सेल के अध्यक्ष व हाइकोर्ट एडवोकेट केतन शर्मा मौजूद रहे।

--------

इस मंदिर बनवाने में सबसे ज्यादा योगदन संजय ढिल्लो का है। जिन्होंने मंदिर बनाने के लिए फ्री में जमीन देते हुए 11 हजार की राशी भी सहयोग के रूप में दिया। जिसके लिए वाल्मीकि समाज के लोगों ने ढिल्लो का तहे दिल से धन्यावाद किया।

-------

इस दौरान सीनियर पत्रकार अमित पंडित और स्वीटी जयसवाल को सिरोपा पहनाते हुए भगवान बाल्मीकि की तस्वीर देख कर सम्मानित किया गया। जिसके लिए पत्रकार अमित और श्रुति जयसवाल ने बाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त किया।

-----

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन