एलांते स्थित पीवीआर सिनेमा में टैंक क्लीनर फिल्म हुई रिलीज|
चंडीगढ़,19 फ़रवरी 2021:
रिपोर्ट रीतिश कुमार :
एलांते मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में शुक्रवार शाम को टैंक क्लीनर फिल्म रिलीज हुई। इस दौरान शहर के मीडिया समेत दर्शकों ने फिल्म का लुत्फ उठाया। जानकारी अनुसार फिल्म के डायरेक्टर और राइटर परविंदर सिंह बड़ैच ने बताया कि यह फिल्म ट्राईसिटी के वासियों को बहुत पसंद आएगी। वहीं यह फिल्म देखकर बहुत खुशी होगी कि यह फिल्म युवा वर्ग समेत ट्राइसिटी के लोगों के मद्देनजर बनाई गई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म दोस्त समेत परिवार वालों के साथ देखा जा सकेगा। इस फिल्म में हीरो का रोल करने वाले हीरो ने बहुत ही आकर्षक रोल की प्रस्तुति दी है। जो अपने आप में बहुत ही अद्भूत है।
बता दें कि डायरेक्टर परविंदर सिंह बड़ैच ने बताया कि किसी तरह का काम करने वाला कोई व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं होता, सबको एक समान समझना चाहिए। इसी क्रम में आगे बताया कि कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता अगर किसी व्यक्ति के अंदर हुनर है तो वह एक दिन छोटे पर्र्दे से बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। इसका उदाहरण रिलीज की गई फिल्म टैंक क्लीनर है। फिल्म के हीरो मनी सरवाल कर्जदार,गरीब और हालात से परेशान किस तरह अंतिम क्षण तक संघर्ष कर अपनी जान बचाते हैं। यह फिल्म में देखने लायक है। जैसेकि फिल्म का नाम टैंक क्लीनर है तो उस हिसाब से ही फिल्म का हीरो दिन में पानी की टंकियां साफ करता और रात में वेटर का काम करता है। उसके माता पिता की मौत के बाद परिवार में ई और दादी की जिम्मेदारी उसपर आ जाती है। वहीं फिल्म में हीरो मोंटी के साथ ज्यादातर मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है लेकिन वह हार नहीं मानते,अंत में अपनी मौत को हराकर सब समस्याओं से संघर्ष करते हुए छुटकार पा जाता है।


Comments
Post a Comment