“भारत यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंडीगढ़ यूथ इंटक का किया गठन"
चंडीगढ़ 01 मार्च :
रिपोर्ट रीतिश कुमार :
आज सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ प्रदेश यूथ इंटक की कन्वेंशन हुई इस कन्वेंशन में भारत यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा दिल्ली से हिस्सा लेने पहुंचे और उनके साथ झारखंड उड़ीसा तमिलनाडु हिमाचल प्रदेश यूथ इंटक के चेयरमैन भी पहुंचे और इसी कन्वेंशन में चंडीगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला भी शामिल हुए चंडीगढ़ इंटक के वर्किंग प्रेसिडेंट दविंदर लुबाना महासचिव कन्हैया लाल भी इस मौके पर उपस्थित रहे. भारत यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगभग 300 से 400 वर्करों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चंडीगढ़ प्रदेश यूथ इंटक की जिम्मेदारी दी जिसके लिए रणजीत मिश्रा को अध्यक्ष एवं सुखबीर सिंह को महासचिव यूथ इंटक प्रदेश चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई.
अध्यक्ष एवं महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद रणजीत मिश्रा एवं सुखबीर सिंह ने बताया कि यूथ इंटक चंडीगढ़ के हर उस वर्ग के लिए लड़ाई लड़ेगा जिस वर्ग पर शोषण एवं अत्याचार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में आउटसोर्सिंग वर्करों के लिए वह पहले से ही लड़ रहे हैं अब यूथ इंटक की जिम्मेदारी मिलने के बाद चंडीगढ़ के निवासियों के लिए आ रही रोजमर्रा की दिक्कतों को भी अब सरकार एवं प्रशासन के सामने जोरदार तरीके से उठाएंगे ताकि चंडीगढ़ का हर एक निवासी चाहे वह वर्कर हो चाहे वह कोई छोटा दुकानदार हो या फिर कोई रेहड़ी फड़ी लगाने वाला गरीब हो सबके लिए लड़ाई पूरी इमानदारी और जोरदार तरीके से लड़ी जाएगी.

Comments
Post a Comment