32 दिनों से लापता अपने नौजवान लड़के को ढूंढने के लिए पिता खा रहा दर-दर की ठोकरें
लापता होने से तीन दिन पहले नौजवानों के साथ हुआ था झगड़ापु,
लिस पिता द्वारा बताए जा रहे संदिग्ध युवकों से नहीं कर रही पूछताछ,
मोहाली, 23 जून (रिपोर्ट रीतिश कुमार ) :
बलौंगी के आजाद नगर का रहने वाला 42 साल का छोटेलाल अपने 32 दिनों से लापता हुए नौजवान लड़के को ढूंढने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। पेशे से दिहाड़ी का काम करने वाले छोटे लाल का आरोप है कि उसका 18 साल का जवान लड़का शिवांशु 23 मई की रात से लापता है। उसके बताने अनुसार वह घर से खाना खाकर बाहर सैर करने गया था पर दोबारा वापिस घर नहीं लौटा। छोटे लाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके लड़के शिवांशु का लापता होने से 3 दिन पहले कुछ शरारती अनसर युवकों के साथ झगड़ा हुआ था जिन्होंने शिवांशु को जान से मारने की धमकियां दी थी। छोटेलाल को शक है कि उन संदिग्ध युवकों ने उसके लड़के को अगवा कर उसका कत्ल करने उपरांत उसकी लाश को कहीं खुर्द बुर्द कर दिया है। दूसरी तरफ छोटे लाल का यह भी कहना है कि उस द्वारा शिवांशु के लापता होने संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई थी जिस पर बलौंगी पुलिस द्वारा डीडीआर दर्ज कर ली गई थी पर उसके लड़के को ढूंढने में पुलिस कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रही । जबकि वह पुलिस को बार-बार इस बात से सूचित करता रहा है कि शिवांशु के लापता होने से पहले जिन संदिग्ध युवकों के साथ उसका झगड़ा हुआ था उन युवकों से पूछताछ की जाए क्योंकि उसको पूरी तरह यकीन है कि उन युवकों ने ही उसको अगवा कर उसका कत्ल किया है। पर पुलिस उन युवकों से पूछताछ करने की बजाय छोटेलाल को थाने में भी घुसने नहीं दे रही। छोटे लाल ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि पुलिस उसके लड़के को ढूंढने में सतर्कता दिखाए और संदिग्ध युवकों से पूछताछ करे ताकि उसके लड़के को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

Comments
Post a Comment