सरकार की नालायकी के कारण शहर में लगे गंदगी के ढेर महामारी फैलने का खतरा :भाजपा

 चुनाव से पहले किए वायदे के अनुसार निगम कर्मचारियों को पक्के करके शहर को बचाया जाए : तीक्ष्ण सूद |

होशियारपुर (10 जून,2021):

भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा, पार्षद गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, गीतिका अरोड़ा, सुरिंदर पाल भट्टी, पूर्व पार्षद  अशोक कुमार, रमेश ठाकुर,मीनू सेठी,राकेश सूद,कविता परमार, सुरेश भाटिया , सविता सूद, सरबजीत सिंह, सुरेखा बरजाता के द्वारा प्रेस  नोट में कहा गया है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना होने को है परंतु मामला सुलजता  नजर नहीं आ रहा ,क्योंकि निगम व सरकार की हठधर्मी के कारण हड़ताल लंबी होती जा रही है।  भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर की सफाई रखना तथा लोगों को स्वास्थ्य वातावरण प्रदान करना नगर निगम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे नगर निगम होशियारपुर पूरा नहीं कर रहा। हड़ताल के कारण पूरे शहर में स्थान-स्थान पर गंदगी के ढेर लगे हैं  व  गर्मी का मौसम होने के कारण महामारी फैलने का खतरा बन गया है, इसलिए किसी भी हालत में शहर को गंदगी व कूड़े से निजात दिलाई जाए।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों सीवरमैन व टयूवैल ऑपरेटरों तथा अन्य कच्चे कर्मचारियों के साथ उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर पक्का करने का  वायदा किया था, परंतु सरकार अपने वायदे से मुकर गई है कांग्रेसी नेताओं के धोखे के कारण निगम के कच्चे कर्मचारी अपने को ठगा महसूस करते हैं।  श्री सूद ने कहा कि सरकार अपना वायदा पूरा  करते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी कर्मचारियों  की  सभी मांगे तुरंत स्वीकार करें, ताकि शहर वासियों को भी स्वच्छता का वातावरण मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन