बरसात सिर पर-न्यू कॉलोनी मोहल्ला से पानी की निकासी का वायदा अभी भी पूरा नहीं : राकेश सूद

 होशियापुर (12 जून 2021):


 पूर्व पार्षद व भाजपा नेत्री श्रीमती राकेश सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि निगम चुनावों के पूर्व वार्ड नंबर 5 के मोहल्ला न्यू कॉलोनी के निवासियों को बरसाती पानी जमा होने से आ रही दिक्कतों से निजात दिलवाने के लिए मंत्री अरोड़ा ने तुरंत पानी की निकासी करवाने के प्रबंध करने का वायदा  किया था।  उन्होंने कहा कि उनके किए वायदे को 4 महीने से ज्यादा समय हो गया है तथा बरसात सिर पर  है। पिछले दिनों हल्की सी बूंदाबांदी के कारण खड़े हुए पानी ने  लोगों को परेशानी में डाल दिया था,परंतु मंत्री जी का वायदा अभी तक वफा नहीं हुआ। उनके चापलूस जो कि निगम में कांग्रेसी प्रत्याशी के हक में वोट डलवाने के लिए पानी की निकासी का इंतजाम करवाने की डींगे मार रहे थे वह अभी इलाके की  जनता से मुंह छुपा रहे हैं।  श्रीमती सूद ने कहा कि विकास करवाने के झांसे देकर वोट हासिल करना कांग्रेस की फितरत रही है,  परंतु वास्तव में वोट लेने के बाद उनका लोगों की मुश्किलों से कोई सरोकार नहीं रहता। श्रीमती के सूद ने कहा कि बरसात से पहले मंत्री जी द्वारा किए गए  वायदे के अनुसार न्यू कॉलोनी से बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध करके वार्ड नंबर 5 की पार्षद तथा मंत्री जी अपना  वायदा  पूरा करें।  क्योंकि उनके द्वारा निकासी के लिए प्रस्तावित किया गया प्रोजेक्ट वास्तव में समस्या का हल करने में समरथ नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

मारवाह स्टूडियो में भारतीय शास्त्रीय संगीत का उत्सव