युवाओं को शिक्षित कर, स्वेरोजगर के लिए प्रेरित करना समय की मांग : डॉ. रमन घई
होशियारपुर 30 जून 2021:
शिक्षा हासिल करने के उपरांत ,आज के दौर में जरूरत है युवाओं को स्वेरोजगार के लिए प्रेरित करने की क्योंकि स्वेरोजगार में जहाँ युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है, वही वो आठ दस लोगों को साथ मे नौकरी देने योग्य भी हो जाते है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी स्पोर्ट्स सैल के प्रदेश प्रधान डॉ. रमन घई ने फगवाड़ा रोड पर डुसॉफ्ट कंप्यूटर सेन्टर के उद्घाटन समय के समय कहा उन्होंने आगे कहा की समय अनुसार अलग अलग कौशल की शिक्षा हासिल कर युवाओ को आत्मनिर्भर बनने की और मजबूत कदम बढ़ाने चाहिए उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वो हर समय तत्पर है ।इस मौके पर उपेंद्र कुमार ,विक्की कुमार ,सोनू कुमार ,घनश्याम ,अभिषेक ,ज्योति कुमारी ,नमिता ,कविता ,पिंकी ,श्रवण , नेहा आदि हाजिर थे ।

Comments
Post a Comment