भाजपा ही जनहितैषी पार्टी-तीक्ष्ण सूद,पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकताओं की बैठकों का क्रम शुरू

होशियारपुर(8 जून2021):


जिला भाजपा  होशियारपुर ने पार्टी की मजबूती के लिए संगठनात्मक बैठकों का क्रम शुरू किया है।जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आज दो हिस्सों में जिला पदाधिकारियों की बैठकों का आयोजन जिला भाजपा कार्यलय में किया गया।जिसमें प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य व पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की तरह काम करते है।कार्यकर्ता ही पार्टी की जान और शान है। आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी इतने बड़े मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी हैं। जिसका सदस्य बनना ही अपने आप में गौरव है।सूद ने कहा कि उपाध्यक्ष व सचिव स्तर जिला पदाधिकारी मण्डल प्रभारी के नाते मण्डलों को सुदृढ करने के लिए काम में लगाए जा रहे है।जिससे संगठन को मज़बूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को काम में लगाने के लिए कोविड नियमों का पालन करते हुए छोटी-छोटी बैठकों का सिलसिला शुरू किया गया है।भाजपा के 14 मण्डलों के शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को लागू करवा कर नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का क्रम जारी है।जिसमें पार्टी को भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी,कुलवंत कौर,राकेश सूद,नरिंदर कौर,गुरप्रीत कौर,भारत भूषण वर्मा,एडवोकेट डीएस बागी,यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधिकारी से दु:खी भाजपा नेता की ओर से परिवार समेत आत्म हत्या करने का ऐलान!

ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਸੋਵਾਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ |ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ, ਸੰਗੀਤ ਤੇ ਫਿਲਮੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਸਿਤਾਰੇ, ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ|

सहयोगी भाजपा के,ऑर्डिनेंस भाजपा का,वाह रे अकाली दल : अर्जुन त्रेहन